बैरगाछी गांव में चोरी, रुपये और गहने ले गया चोर

SHARE:

  किशनगंज/सागर चंद्रा

गाछपाड़ा पंचायत के बैलगाड़ी गांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। खिड़की का शीशा तोड़ कर चोरों ने कमरे में प्रवेश किया और विकास कुमार सिंह सहित उनके पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दे दिया।

चोरों ने विकास के घर में रखे 45 हजार रुपये के साथ लगभग पांच लाख रुपये मुल्य के सोने और चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित के द्वारा घटना की जानकारी दिये जाने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक चोर फरार हो गया था। पीड़ित के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई