कुरेठा रेलवे स्टेशन में पांच नंबर रेल लाइन पार करने को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

SHARE:

ग्रामीणों ने दिया रेल मंडल एवं महाप्रबंधक को आवेदन

मनसाही/कटिहार – एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के द्वारा कटिहार – कुमेदपुर रेलखंड पर कटिहार से कुमेदपुर तक डबल लाइन रेलवे का जहां निर्माण किया जा रहा हैं। वहीं कुरेठा रेलवे स्टेशन का भी भव्य निर्माण किया गया हैं,साथ ही कुरेठा रेलवे स्टेशन के एक नंबर एवं दो नंबर रेलवे स्टेशन के ऊपर से ओवर ब्रिज भी बनाई गई हैं जिससे रेल यात्रियों को सुविधा मिली हैं। कटिहार से कुमेदपुर की ओर जाने वाली रेल खंड की दिशा पूरब पश्चिम हैं।

वहीं कुरेठा रेलवे स्टेशन के दो नंबर से दक्षिणी भाग में रेल यात्रियों के लिए रेलवे के ठेकेदार द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं किए गए हैं जिससे की पांच नंबर रेलवे लाइन पार करने के लिए रेल यात्री एवं आम लोगों के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। रेलवे के संवेदक द्वारा एक नंबर एवं दो नंबर जाने के लिए बास का सीढ़ी उपलब्ध कराया गया हैं,जमीन पर से रेलवे प्लेटफार्म की ऊंचाई करीब 5 फिट हैं। बास की सीढ़ी से रोजाना यात्री ऊपर से नीचे चढ़ते उतरते हैं जिससे कि बच्चे बूढ़े को काफी दिक्कतें होती हैं।

कुरेठा रेलवे स्टेशन पर कुरेठा,फुलहारा, हफ़लागंज, मरंगी, मोहनपुर, कुमारीपुर बड़झल्ला सहजा पंचायत के करीब हजारों की संख्या में लोग पश्चिम बंगाल एवं कटिहार की ओर कुरेठा से ट्रेन पकड़ कर सफर करते हैं लोगों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी अनूप लाल ऋषि, कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह,गणेश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव,वार्ड सदस्य मनोज उरांव,विनोद पंडित,त्रेता कुमारी,रवि कुमार मिर्धा आदि ने एनएफ रेलवे कटिहार मंडल एवं प्रबंधक,महाप्रबंधक को लिखित आवेदन देते हुए पांच नंबर रेल पटरी से बाहर होने के लिए ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की हैं।ताकि यात्री एवं आम लोगों की समस्या दूर हो सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई