मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने दिवाकालीन गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नीमा से ओलीपुल की ओर जानेवाली सडक पर एक स्कूटी की जांच के दौरान डिक्की एवं झोला मे छुपाकर ले जायी जा रही विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने स्कूटी को भी जप्त कर लिया है।
शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति की पहचान कटिहार मफ्फसिल थाना क्षेत्र उदामारखा निवासी उपेन्द्र सिंह के पुत्र मनोहर कुमार सिंह (24) के रुप में हुई है। पुलिस ने मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं में इन्हें न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
इसी दौरान विभिन्न कांडों मे फरार चल रहे वारंटी मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र के नयाटोला वार्ड संख्या दो निवासी अनिल महतो (35) एवं सिंगलटोला से मुन्ना महतो (50) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





























