राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – शहर आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन प्रवेक्षक नीरज मेहता और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे ।

इस दौरान पंचायत अध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष चुनाव संबंधी विचार विमर्श किया गया।जिला निर्वाचन प्रवेक्षक नीरज मेहता ने कहा पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष का चुनाव निर्धारित तिथि से कराया जाएगा।

इसके लिए कई दिशा निर्देश भी दिए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने पंचायत अध्यक्ष चुनाव संबंधी पार्टी पदाधिकारी को पारदर्शी से चुनाव कराने का निर्देश दिए ताकि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सही तरीके से किया जा सके।जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने कहा जिला में हमारी पार्टी काफी मजबूत है। संगठन चुनाव के बाद पार्टी और अधिक मजबूत होगा।

बैठक में प्रदेश सचिव पिंकू कुमार,जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महासचिव दयानंद,उदय सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तापेश्वर सिंह,व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता,युवा नेता अंकित सिंह,मो. सद्दाम, नारायणन राय,कपिल मंडल सहित सभी जिला पदाधिकारी, प्रखंड संयोजक सहित क्रियाशील सदस्य मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई