बाल विकास परियोजना की योजनाओं की हुई समीक्षा
कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना की संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त अमित कुमार,डीपीओ आइसीडीएस पूर्णिमा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन,गोपनीय शाखा प्रभारी पदाधिकारी अभिषेक किशोर सहित अन्य शामिल रहे।बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण,बाल सुलभ शौचालय निर्माण,लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं पोषण ट्रैकर बोर्ड आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता संयुक्त रुप से सरकारी भूमि चिह्नित कर यथाशीघ्र अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जिले में 425 बाल सुलभ शौचालय निर्माण का काम लंबित है।उन्होंने एलएइओ को 15 दिनों के अंदर निर्माण करने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी सीडीपीओ को आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया ताकि केन्द्रों का समय पर खुलना,बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति,बच्चों का एफआरएस सत्यापन नवनिर्मित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया।जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना,मुख्यमंत्री नारी उत्थान योजना के लाभार्थियों का त्रैमासिक लक्ष्य के अनुसार पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीडीपीओ को अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों का गुणवत्तापूर्ण संचालन का निर्देश दिया।डीएम ने कहा कि बच्चों तथा महिलाओं के पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विभाग आपसी समन्वय बनाकर भवन, शौचालय आदि के निर्माण का कार्य ससमय गुणवत्तापूर्ण पूरा करें।बैठक में डीसीएलआर सहित कई अन्य विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल रहे।





























