किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जांच के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37AN1124) पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से 100.02 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान शाहजहां (उम्र 19 वर्ष), पिता युसूफ आलम, निवासी रामपुर तीन नंबर रेलवे गुमटी, थाना व जिला किशनगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



























