खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देश

SHARE:

कुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर स्थिति का जायजा लिया और कटाव रोधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने घाटों से संचालित नावों की सघन जांच कराई और स्पष्ट निर्देश दिया कि नावों का परिचालन पूरी तरह नियमों के अनुरूप ही किया जाए।

उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाना या बिना लाइफ जैकेट के नाव चलाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, डीडीसी, डीएसपी, बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी, जिप सदस्य उमेश कुमार उर्फ उमा यादव, मुखिया ललन राम सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई