बन्दोबस्त घाट पर ही चलेगी नाव,अवैध घाटों पर सख्ती – जिलाधिकारी

SHARE:

डीएम ने काढ़ागोला गंगा घाट का किया निरीक्षण

बरारी /कटिहार – जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि केवल बन्दोबस्त अधिकृत घाटों पर ही नाव का परिचालन कराया जाए।बिना बन्दोबस्त वाले घाटों पर किसी भी प्रकार का नाव संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

डीएम ने बरारी के अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार को निर्देश दिया कि जिन घाटों का बन्दोबस्त नहीं हुआ है।वहां यदि नाव का परिचालन हो रहा है तो उसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आदेश के बावजूद यदि अवैध रूप से नाव संचालन जारी पाया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शवदाहगृह श्मशान निर्माण के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।जिसे शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।ताकि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके। इसके बाद डीएम आशुतोष द्विवेदी 10 नम्बर स्पर पर पहुंचे और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ठोकर स्पर निर्माण कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार,सदर एसडीएम प्रद्युम्न सिंह यादव, डीपीआरओ अभिषेक रंजन,ओएसडी अभिषेक किशोर, डीएसपी रंजन कुमार सिंह, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर, बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, प्रोग्राम पदाधिकारी श्यामदेव कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश, फ्लड कंट्रोल के एसडीओ विजय कुमार, कनीय अभियंता रवि कुमार भारती, काढ़ागोला घाट के लेशी संजय यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई