तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्साह, विकास और सुशासन पर जनता का भरोसा – ई. विकास तिवारी

SHARE:

बरारी/कटिहार -पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश पर क्षेत्र के भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के जिला मंत्री ई. विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। साथ ही कहा कि यह परिणाम केंद्र सरकार के कार्यों और मजबूत संगठनात्मक ढांचे का स्पष्ट प्रतिबिंब है।


ई. विकास तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत ही इस सफलता का प्रमुख कारण है, जिसके चलते पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिला।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी,असम में हिमंत बिस्वा सरमा और पुडुचेरी में एन. रंगास्वामी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्यों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन स्थापित होगा।

ई. विकास तिवारी ने कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के पक्ष में अपना मत दिया है। उन्होंने तीनों राज्यों के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और भाजपा इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई