ओलंपियाड में राज्य स्तर पर प्रखंड के होनहार छात्रा ने रचा इतिहास

SHARE:

फलका / कटिहार – प्रखंड में कैपस्टोन मिशन स्कूल साइंस ओलंपियाड रिजल्ट के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा। इस वर्ष राज्य स्तर रैंक पर साइंस ओलंपियाड छात्रा ने फलका प्रखंड में सफलता हासिल की है। कैपस्टोन मिशन स्कूल ने साइंस ओलंपियाड में राज्य स्तर पर रैंक हासिल की कैपस्टोन मिशन स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि कक्षा 8 की छात्रा महिमा कुमारी ने साइंस ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर पर 6 वीं रैंक प्राप्त की है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने महिमा कुमारी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रिंसिपल दिलीप चंद्राकर ने कहा कि कैपस्टोन मिशन स्कूल का लक्ष्य आने वाले वर्षों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उपलब्धियां हासिल करना है तथा फलका क्षेत्र के छात्रों के भविष्य को एक नई दिशा देकर कटिहार जिले में एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित करना है।

प्रिंसिपल सिद्धार्थ सैमसन ने कहा कि महिमा कुमारी की यह उपलब्धि हम सभी के लिए प्रेरणा है। हम अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर प्रदान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहे हैं।

हमारा सपना है कि फलका प्रखंड का हर बच्चा बड़े सपने देखे और उन्हें पूरा करे। सीनियर प्रिंसिपल एमआर दिलीप चंद्राकर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।

एजुकेशन इस एवरीथिंग यह न केवल ना देती है बल्कि एक व्यक्ति के सोचनेसमझने और आगे बढ़ने की दिशा को भी बदल देती है। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनें। हर बच्चा खास है और सही मार्गदर्शन से वह बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।मेहनत, अनुशासन और विश्वास के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई