मनिहारी पुलिस नशेडियों के विरूद्ध सख्त,शराब के नशे में हंगामा करने आरोप में छः पियक्कड गिरफ्तार

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने मनिहारी रेलवे कॉलोनी से 6शराबी को शराब के नशे में हल्ला–गुल्ला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पकडे गये युवकों की पहचान सोमर कुमार महतो (30) पिता शयामलाल महतो मारालाईन,अनिल महतो(41)पिता राज कुमार महतो बस स्टैंड नया टोला, राजु कुमार (19) पिता जंगली चरवाहा विधालय, चन्दन कुमार (32) पिता नन्दलाल साह बस स्टैंड वार्ड न0-02,मंटू महतो (37) पिता राजाराम महतो नया टोला वार्ड नं০-02 एवं रवि कुमार उ (23) पिता टुनटुन महतो बस स्टैंड मनिहारी वार्ड न০-02 सभी थाना मनिहारी जिला कटिहार निवासी के रूप में हुई है।

गिरफ्तार सभी पियक्कड को विधिवत रूप से न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। इस अभियान में एसआई अमित कुमार राय, पीएसआई पीयूष नंदन, मो. शाबीर की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई