उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

SHARE:

कटिहार – कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में ऊर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डाॅ. मृणाल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया। अपने संवोधन में श्री वर्मा ने किसानों सें मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप ही उपयोगी ऊर्वकों के संतुलित मात्रा मे उपयोग की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम से पूर्व किसान भाई कृषि विज्ञान स्थित मिट्टी जांच प्रयोगशाला में जांच कराकर की अनुशंसा के आलोक में ही रासायनिक खाद का उपयोग करें। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने मिट्टी की जांच विषय पर किसानों को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन से पहले किसान भाई कृषि विज्ञान केंद्र में अवस्थित मृदा जांच प्रयोगशाला में अपने खेत के मिट्टी का नमूना लाकर जांच करवा कर दी गई।अनुशंसा के आलोक में उर्वरक का प्रयोग करे।

कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने हरी खाद एवं जीवाणु उर्वरक के रूप में एजॉटोबैक्टर, फास्फेट घोलक जीवाणु के विषय पर जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ.सुशील सिंह ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विषय पर किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आए 40 किसानों ने सहभागिता दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई