सालमारी / कटिहार -आरडीएस कॉलेज चौक सालमारी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा विस्थापन का मामला सुलझने की जगह उलझता चला जा रहा है। जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देश पर अंचलाधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम, स्टेट हाईवे 98 निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट डिप्टी मैनेजर सतीश कुमार,जिला पार्षद अब्दुल सलाम,आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन समिति के जिला अध्यक्ष भोला पासवान, अनुमंडलीय अध्यक्ष भागीरथ राय की मौजूदगी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा शिफ्टिंग मामले पर विचार विमर्श किया गया।
परंतु उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि तथा संघर्ष समिति के लोग इस बात पर डटे रहे कि जहां पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा स्थापित है वहीं रहेगा। क्षेत्रीय जिला पार्षद अब्दुल सलाम ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा जहां पर अभी मौजूद है वहीं रहेगा। अगर हटाया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा। वहीं अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम ने कहा कि जगह की कमी की वजह से अन्यत्र शिफ्टिंग के लिए लोगों से विचार विमर्श जारी है।
स्टेट हाईवे 98 प्रोजेक्ट के डिप्टी मैनेजर सतीश कुमार ने कहा कि जिस जगह पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। जगह की कमी की वजह से रेडियस को फुलफिल नहीं कर पा रहा है। इस बाबत डिजाइन मैनेजर के द्वारा अप्रूवल नहीं मिल पा रहा है। अप्रूवल नहीं मिलता है तो अंबेडकर चौक में सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होगा। उक्त मामले का मॉनिटरिंग जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी खुद कर रहे हैं।
जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा जो दिशा निर्देश मिलेगा कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय समाज सेवी इंजीनियर शाह फैसल,अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, डॉक्टर एमआर हक नारायण राम, मुन्ना, मुखिया भारत राय, दिलीप राय आदि सहित दर्जनों की तादाद में संघर्ष समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



























