सागर चंद्रा/ किशनगंज
किशनगंज-बहादुरगंज चार लेन सडक परियोजना में मिटटी भराई के कार्य को युवक के द्वारा लगातार बाधित किया जा रहा है। लगातार कार्य में बाधा उत्पन्न होने से धारीवाल बिल्डटेक लिमिटेड के द्वारा टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
कंपनी के कर्मी राजेंद्र की लिखित शिकायत पर खगड़ा निवासी इमामुद्दीन के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कर्मियों का आरोप है कि इमामुद्दीन के द्वारा आए दिन सडक परियोजना ग्रीन फिल्ड के कार्य को बाधित किया जाता है और काम कर रहे कर्मचारियों को पीटने की धमकी दिया जाता है।
जिससे तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करना असंभव हो गया है। जबकि उसके स्वंय के पेपरों में कभी की वजह से उसे मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।




























