BiharNews:अररिया में गिरफ्तार चीनी नागरिक को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

SHARE:

भारत नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

अररिया/अरुण कुमार


जोगबनी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट परिसर में संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक 41 वर्षीय झोउ ह्यून को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।चीन के लीकंट्री हुनान के चेंग टाउसन गांव के रहने वाले झोउ ह्यून को एसएसबी के आईसीपी कमांडर एवं उप निरीक्षक(सामान्य) सूरत सिंह चौहान और टीम के द्वारा आईसीपी परिसर में संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था।एसएसबी सहित खुफिया विभाग के अधिकारियों के द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद एसएसबी के आईसीपी कमांडर सूरत सिंह चौहान के आवेदन पर जोगबनी थाना में कांड संख्या 117/26 दिनांक 04 मई 2026 को द इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 की धारा 21 के तहत चीन के नागरिक के खिलाफ दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि बिना वैध दस्तावेज और भारतीय वीजा के प्रवेश करने के मामले में कांड दर्ज किया गया है।चीनी नागरिक झोउ ह्यून को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा भी आरोपी से पूछताछ की गई है।


चीनी नागरिक झोउ ह्यून पर नेपाल से टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आने और बिना भारतीय वीजा के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने का आरोप है।गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक नेपाली नंबर की स्कूटी संख्या बीए 54 पी 3711 से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए आईसीपी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पहुंचा था।उसके पास से स्कूटी के साथ छह सौ भारतीय करेंसी,7 हजार 595 नेपाली करेंसी,नागरिकता पहचान पत्र,ड्राइविंग लाइसेंस,विभिन्न प्रकार के छह कार्ड,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एवं तीन फाइव जी चाइनीज सीम बरामद किया गया है।पुलिस मामले में अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई