देर शाम आई ऑधी व बारिश ने मचाई तबाही,किसान निराश

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – सोमवार की देर शाम अचानक आई तेज ऑधी और बारिश ने क्षेत्र में काफी तबाही मचाई है।हलांकि जानमाल के क्षति की कोई सूचना नहीं है।लेकिन किसान आम,लीची और मक्का की फसल की क्षति को लेकर काफी हलकान हो रहे हैं।

ऑधी में जहां कच्चे घर और घेरे के उजड़ जाने से लोग परेशान हैं।ऑधी में आम और लीची की पसल टहनी सहित गिरकर बर्बाद हो गया है।

तो बिल्कुल तैयार मक्के के पौधों के खेत में लगे पानी में गिर जाने से उसकी कीमत कम होने से किसानों को कर्ज भुगतान की चिंता सताने लगी है।बता दें कि क्षेत्र की अधिकांश आबादी खेती पर हीं निर्भर है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई