सांसद का अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा,भक्ति, शिक्षा और खेल कार्यक्रमों में रहे सक्रिय

SHARE:

कटिहार /कटिहार – सांसद तारिक अनवर मंगलवार को अपने निर्धारित कटिहार भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक,शैक्षणिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिये । उनके दौरे ने क्षेत्र में जनसंवाद, सामाजिक सहभागिता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया।अपने कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत वार्ड संख्या-12 स्थित शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित आठ पहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर की।

यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति में सहभागिता करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनकी उपस्थिति से धार्मिक आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके उपरांत सांसद बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तलसर पहुंचे।जहां आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा को जीवन का सबसे मजबूत आधार बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दोपहर में उन्होंने बारसोई प्रखंड अंतर्गत कदमनगाछी पंचायत के रहमानपुर गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके अलावा सांसद ने सुघानी पंचायत स्थित सुघानी उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी बेहद जरूरी है।

उनके संबोधन से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास,नगीना यादव, इंजीनियर तनवीर समसी,अब्दुल कादिर,
आफताब ताज, हसन रजा युसूफ,मोहम्मद आजाद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!