विधायक सरवर आलम ने आईसीटी लेब और कम्प्यूटर कक्ष का फीता काट कर किया उद्घाटन

SHARE:

कोचाधामन(किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा में विधायक सरवर आलम ने आईसीटी लेब और कम्प्यूटर कक्ष का फीता काट कर उद्घाटन किया।इसे लेकर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान सुभाशीष एवं सत्रारंभ समारोह सह नशा मुक्ति अभियान समारोह का आयोजन किया गया।

इसका विधायक सरवर आलम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम व शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरशद आजम फारुकी ने विधायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक सरवर आलम ने विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार व बदलाव के लिए जनप्रतिनिधि एवं समाज के शिक्षाविद और अभिभावकों को आगे आने का आह्वान किया। विधायक ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पर छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।साथ ही विद्यालय के बेहतर प्रबंधन हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति का भी विधिवत पुनर्गठन किया।

उन्होंने लोगों को नशा से दूर रहने का भी अपील करते हुए नशा मुक्ति समाज बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति के पुनर्गठन से गुणवत्ता, विद्यालय का विकास को गति मिलेगा। समारोह में मंच का संचालन शिक्षक इन्हेसार राही ने किया।

इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार मुखिया शाहबाज आलम पैक्स अध्यक्ष नसरे आलम, वार्ड सदस्य मनोज शर्मा प्रधानाध्यापक अरशद आजम फारुकी,कैसर आलम,आबीद अख्तर आजाद, अवधेश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सादिर आलम, मुजम्मिल हुसैन, अब्दुस सलाम, पूर्व वार्ड सदस्य जमील खान, फारुख आलम समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई