बंगाल जीत की खुशी में कटिहार में महिला मोर्चा का अनोखा जश्न,झालमुड़ी बांटकर मनाई गई खुशी

SHARE:

कटिहार – पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी कटिहार तक पहुंची। नगर पश्चिम मंडल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया।इस अवसर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की सफलता पर गर्व जताया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी की सोनी देवी, सुनीता देवी, बिमला देवी, मनी कुमारी, प्रेम लता देवी, संध्या देवी, शिवानी देवी, रंजना देवी एवं काजल कुमारी सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

वही महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना तिवारी ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसी उत्साह के साथ आगे भी संगठन को मजबूत किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल रहा और सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई