जनता का निर्णय,विकसित भारत का संकल्प,पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय

SHARE:

कटिहार – पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार एवं ऐतिहासिक प्रचंड जीत के उपलक्ष में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कटिहार शहर के शहीद चौक पर विजयोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करने के साथ-साथ ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में यह अभूतपूर्व जीत जनसेवा,सुशासन और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विजय लोकतंत्र की शक्ति को दर्शाती है, जहाँ जनता ने पारदर्शिता, प्रगति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। आने वाले समय में यह जनादेश देश को नई ऊर्जा, नई दिशा और विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता का निर्णय, विकसित भारत का संकल्प आज का जनादेश स्पष्ट है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय यह सिद्ध करती है कि देश ने विश्वास को चुना है, भ्रम को नहीं।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।विजयोत्सव के अवसर पर पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी , पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर,सुनील कर्ण, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे ,गोविंद अधिकारी,सौरभ कुमार मालाकार,जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, मंजू चंद्रवंशी, महेंद्र झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, बबन झा, नगर अध्यक्ष बबलू पासवान,राजेश शर्मा, निलेश ठाकुर,भास्कर सिंह सहित नगर के बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता सभी मोर्चा के कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थन ने जय श्री राम ,भारत माता की जय का नारा के साथ प्रचंड जीत का जश्न मनाया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई