आपदा से निपटने के लिए नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

SHARE:

कटिहार – नगर निगम कार्यालय सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपमहापौर मंजूर खान , नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित जिले से संबंधित सभी पदेन सदस्य मौजूद रहे। साथ ही नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान शहर में लगातार सामने आ रही जलजमाव की समस्या, नालों की सफाई,मानसून के दौरान संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव और सुझाव साझा करते हुए आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। महापौर ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर पहले से ही आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जाय ताकि आपदा की स्थिति में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार की आपदा, विशेषकर जलजमाव या भारी बारिश की स्थिति उत्पन्न होने पर नगर निगम प्रशासन तुरंत सक्रिय होकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेगा। इसके लिए आवश्यक संसाधनों और टीमों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया। अंत में यह तय किया गया कि आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि तैयारियों का आकलन किया जा सके और जरूरत पड़ने पर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। इस पहल से शहर में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई