कोचाधामन(किशनगंज)सरफराज आलम
प्रखंड के तेघरिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित तेघरिया गांव में नव युवक कमेटी की ओर से दो दिवसीय श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया है।इसे लेकर रविवार की सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए।कलश यात्रा में शामिल लोग मस्तान चौक स्थित महानंदा नदी में जल भराव कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर यज्ञ स्थापित किया।
इस संदर्भ में स्थानीय जीतन कुमार राय ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन समारोह में बिहार बंगाल से आधा दर्जन कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया है। कमेटी की ओर से श्रृद्धालुओं के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।




























