“हम बदलेंगे, युग बदलेगा”: शांतिकुंज प्रशिक्षण लेकर लौटे मोहनमारी के बच्चे और अभिभावक

SHARE:


घर-घर अलख जगाएंगे, हम… बदलेंगे ज़माना का दिया नारा


आदर्श ग्राम मोहनमारी में वर्षों से संचालित बाल संस्कार शाला के दर्जनों बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने हरिद्वार स्थित शांतिकुंज हरिद्वार में आयोजित नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस शिविर में “धरती पर देवत्व की स्थापना” के उद्देश्य से उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा कर सभी प्रतिभागी किशनगंज लौटे और एक स्वर में “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।


प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने कहा कि वे अब अपने परिवार और समाज को सद्मार्ग, सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करेंगे। प्रतिभागी श्री सिप्टी सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शांतिकुंज जैसे पवित्र धाम में प्रशिक्षण पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है और इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सुनहरा अवसर मिला है।


बाल संस्कार शाला के आचार्य लालचंद कुमार सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के संस्थापक कमलेश कुमार (अधिवक्ता) को देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के सक्रिय सहयोग और राकेश भाई साहब की प्रेरणा से ही बच्चों को यह प्रशिक्षण प्राप्त हो सका।
शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने मानव जीवन को देवत्व की दिशा में ले जाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन का कल्याण संभव है।


इस अवसर पर बाल संस्कार शाला के संस्थापक श्री कमलेश कुमार अधिवक्ता ने बताया कि वर्ष 2022 से मोहनमारी गांव में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संस्कार शाला का संचालन किया जा रहा है। आचार्य लालचंद कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका से प्रत्येक माह के रविवार को बच्चों और युवाओं को संस्कारवान बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।


संस्कार शाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई की सामग्री जैसे कॉपी, कलम के साथ-साथ खेल सामग्री—फुटबॉल, क्रिकेट आदि—भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में 19 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक बच्चों ने शांतिकुंज में प्रशिक्षण प्राप्त किया और अब वे वहां मिले संस्कारों को समाज में प्रसार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


इस अवसर पर राकेश भाई साहब, लालचंद जी, साबुलाल, सिप्टी, दीप्ति, पायल कुमारी, रुमा कुमारी, करण सिंह, अभय रंजन परिव्राजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई