घर में लगी आग से लाखो का नुकसान,विधायक ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,मदद का दिया भरोसा

SHARE:

संवाददाता: बिपुल विश्वास

फारबिसगंज शहर के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुरेश कामत पिता लखन कामत के एक घर में आधी रात को अचानक आग लग जाने से 1.5 लाख नगद सहित घर मे रखा फर्नीचर,अनाज,कपड़ा,जेवर जेवरात व सारा कागजात जल गया, पीड़ित गृहस्वामी ने इस अग्निकांड में लगभग 05 लाख रुपया का क्षति होने की बातें कही. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया.

इस मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद जलाल से जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा आवास योजना के तहत पीड़ित परिवार का घर बनवाने का कार्य करें. विधायक श्री विश्वास ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त दिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. घटना के संदर्भ में पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि रात्रि में सभी लोग भोजन कर सो गये थे,बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे अचानक घर मे लगी आग का तेज तपिश व धुंआ से जब नींद खुली तो उनलोगों ने हल्ला किया और किसी तरह सपरिवार घर से बाहर निकले.

हल्ला सुन कर व आग की तेज लपटे देख कर बड़ी संख्या में आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे व आसपास लगे चापाकल से पानी ले कर आग बुझाते हुए अग्निशन विभाग को इसकी सूचना दी, जब तक अग्निशन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आसपास के लोगो ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन घर व घर मे रखा सारा सामान आगलगी की इस घटना में जल गया,पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर अपनी पुत्री की शादी में उपहार देने के लिए किश्त पर लोन लिया था व फर्नीचर सहित अन्य समान खरीद कर घर मे रखा था,बताया कि आगलगी की इस घटना में घर तो जला ही घर मे रखा नगद राशि डेढ़ लाख व फर्नीचर,कपड़ा,जेवर जेवरात,अनाज,कपड़ा,बर्तन,कागजात सहित सारा सामान जल गया.आगलगी की इस घटना में लगभग 05 लाख रुपया का क्षति हुआ है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!