कटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके सिंह ने टीकाकरण को लेकर की गई तैयारियो की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर बच्चेदानी का कैंसर एक गंभीर बीमारी होती है।
जिसका कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस है। रोग से बचाव को लेकर 28 फरवरी 2026 से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीभी वैक्सीन गार्डासील की एक मात्रा निःशुल्क लगाई जानी है।उन्होंने बताया कि यह टीकाकरण केवल उन्हीं बालिकाओं को किया जाएगा, जिन्हें पहले कोई एचपीभी वैक्सीन नहीं लगा है। डीएम ने शिक्षा विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, मदरसों में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी आयोजित कर टीकाकरण के लाभ की जानकारी देकर जागरुक करने का निर्देश दिया।
वहीं बैठक में टीकाकरण के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र और तिथि की जानकारी देने का भी निर्देश दिया। इसको लेकर उन्होंने प्रत्येक स्कूल में एक नोडल शिक्षक नामित करने की बात कही। डीएम ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के शिक्षा,आइसीडीएस एवं जीविका विभाग को स्वास्थ्य विभाग को अपेक्षित सहयोग करने का निर्देश दिया। ताकि स्कूल के समय के बाद अभिभावकों से बात कर आयु वर्ग के बालिकाओं का घर- जाकर भी टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बालिकाओं का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की है।
बैठक में अपर समाहर्ता डा.विनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, डीइओ राहुल चन्द्र चौधरी , डीपीओ रवि कुमार ,डीपीएम सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।जबकि सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व स्वास्थ्य प्रबंधक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।


























