कदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक गोविंद विश्वास के पुत्र राहुल कुमार (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही साथ बैठे मनीष कुमार (21)की गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चांदपुर बाजार से अपने घर थाना क्षेत्र के सागरथ गांव आ रहे थे।
घटना के उपरांत काफी देर तक शव और घायल सड़क पर पड़े रहे। सड़क से जा रहे राहगीरों द्वारा घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी गई। सूचना पर कदवा पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर मृतक के शव और घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचाया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया।
वही बैजनाथ विश्वास के पुत्र मनीष कुमार को गंभीर रूप से घायल देखकर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है।घटना के बाबत जानकारी देते हुए समाजसेवी मृत्युंजय वर्मा ने बताया मृतक और घायल चांदपुर बाजार से अपने घर सागरथ पंचायत अपने गांव आ रहे थे।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया शव को कब्जेमें ले लिया गया है। जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।


























