एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजन

SHARE:

हसनगंज -हसनगंज प्रखंड में बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बीआरसी में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा बच्चियों को इस वैक्सीन के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी आयुष भारद्वाज ने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइवल कैंसर एक गंभीर बीमारी है,जिसके बचाव के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है और वैक्सीन के बारे सही जानकारी दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गार्डासिल वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। सोशल मीडिया व यूट्यूब पर इसके बारे फैलाई जा रही गलत फहमियो को दूर करने के लिए बच्चियों को समझाया गया कि यह टीका सुरक्षित और प्रभावी है। यह वैक्सीन मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को दिया जाता है,ताकि भविष्य में गर्भाशय के कैंसर से बचाव हो सके।

साथ ही 9 से 14 वर्ष की वो बच्चियां जिन्होंने एचपीवी का पहला डोज ले लिया है,उनके दूसरे डोज के लिए भी कैंप पीएचसी मे अभियान चलाया जा रहा है,जो बेहद जरूरी है। यह अभियान 28 फरवरी से लगातार जारी है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक धरंजय कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई