समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हताहत नहीं

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर समेली प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पिकअप पटना से चप्पल लोड कर कटिहार की ओर जा रही थी।

इसी दौरान समेली के पास वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक को पीकअप से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!