कोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं दो मोबाइल जब्त किया गया है।
मालूम हो कि ग्राम महीनाथपुर वार्ड नं -01 से इनकी गिरफ्तारी हुई है।आरोपियों की पहचान सोनू कुमार ( 22)पिता ओम प्रकाश पासवान महीनाथपुर, नंद किशोर कुमार ( 22)पिता अरविंद शर्मा शिशिया वार्ड नं – 08 ,दोनों थाना- कोढ़ा ,जिला – कटिहार निवासी के रूप में हुई है।गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
























