कोलकाता से बारसोई आ रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

बारसोई/कटिहार – बहन की शादी के लिए कोलकाता से अपने गांव लौट रहे बारसोई के एक प्रवासी मजूदर मोहम्मद जाकिर (22) की सोमवार की रात वर्धमान जंक्शन के समीप ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गईं। मृतक जाकिर बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित लगूवा ग्राम निवासी मोहम्मद मुस्लिम का पुत्र है। सोमवार की देर रात जैसे ही जाकिर की मौत की खबर उसके परिवार वालों को मिली। वैसे ही घर में मानों कोहराम ही मच गया।

मृतक के परिवार वाले सभी लोग छाती पीट-पीट कर रोने लगे। घर में होने वाली शादी की खुशियाँ पूरी तरह से मातम में तब्दील हो गईं। मृतक की शादी भी अब से डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुईं हैं। पत्नी अभी गर्भ से है। पति की अकाल मृत्यु की खबर सुनकर पत्नी बिलकुल ही बेसुध हो गईं। इस संबंध में बड़े ही दुखी मन से मंगलवार को मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा जाकिर कोलकाता में एक होटल में बावर्ची का काम किया करता था। वह अपनी छोटी बहन की शादी में शरीक होने के लिए कोलकाता से बारसोई आ रहा था।

पिता नें जानकारी दी कि मृतक सोमवार की रात कोलकाता से कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से घर आ रहा था। मृतक के परिवार वालों ने अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि शायद किसी ने मृतक को धक्का दे दिया। जिसके चलते वह दूसरी पटरी पर गिर पड़ा। दुर्भाग्य से उस दौरान मृतक दूसरी पटरी पर तेज गति से आ रहीं अन्य ट्रेन के चपेट में आ गया। बुरी तरह कट जाने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गईं।

पिता ने रोते हुए बताया कि रेलवे प्रशासन के द्वारा उन्हें सुचना दी गईं हैं। परिवार के सदस्य जाकिर के शव को लाने के लिए निकल चुके हैं। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पंचायत की मुखिया सलमा खातून, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद तैयब तथा जिप सदस्य प्रत्याशी फरीद आलम, मोहम्मद इम्दादूल्लाह, हाफिज सनाउल्लाह ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को अविलम्ब उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई