बरामदा पर बैठने से किया मना तो महिला के साथ की गई मारपीट,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

महिला ने मारपीट का लगाया आरोप

किशनगंज/प्रतिनिधि

महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्ग की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शनिवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नामजद कुछ लोग पीड़ित के बरामदे पर बैठते थे।मना करने पर महिला के साथ मारपीट की गई।इसके बाद पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची और महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!