विद्यालय का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कक्ष का ताला काटकर तीन सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। घटना की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार बसाक के द्वारा बहादुरगंज पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार बसाक ने बताया कि सोमवार को जैसे ही वह स्कूल पहुंचा कमरे का ताला खुला हुआ था।

कक्षा चार के कमरे में घुस कर देखा तो चार में से तीन पंखे की चोरी हो गई है। वहीं कार्यालय के फाटक की घुंडी भी टेढ़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शनिवार और रविवार को बंद था इस बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी माह मार्च में चोरों ने विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जहां रसोई घर से गैस सिलेंडर, मोटर पंप आदि की चोरी की थी। लगातार स्कूल में हो रही चोरी से गांववासियों में दहशत है तथा शिक्षक चिंतित हैं।


वहीँ प्रभारी थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने कहा की विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले मे छानबीन प्रारम्भ कर चुकी है जल्द ही मामले मे संलिप्त अज्ञात चोरों की शिनाख्त कर उन्हें जेल भेजने की कवायद की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई