सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातम

SHARE:

बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव को बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित भौरादह गावं मे लाये जाते ही परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।


बताते चले की बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर दारुल उलूम चौक के समीप गुरुवार की देर रात दो मोटरसाइकिल मे आमने सामने टक्कर हो गयी थी। जहां इस घटना मे भौरादह गावं निवासी नजरुल पिता फारूक आलम को गंभीर अवस्था मे इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

वहीँ इसी क्रम मे सिललीगुड़ी स्थित एक निजी नर्सिंग होम मे इलाज के दौरान नजरुल की मौत हो गयी।स्थानीय लोगों ने बताया की नजरुल अपने जीजा के वेल्डिंग दुकान मे कार्य करता था। जो गुरुवार की देर रात भी अपने जीजा के दुकान से काम कर घर जा रहा था तभी यह घटना घटित हुई थी।


थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुट गयी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई