किशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त किया गया है।
मामले के प्रारंभिक जांच में संगठित गिरोह के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं।गौरतलब हो कि जिले में वर्षों से इंट्री और कोयला माफिया सक्रिय है जिनके द्वारा फर्जी चालान का सहारा लेकर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जाता रहा है ।लेकिन अब पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा कारवाई करते हुए माफियाओं की कमर को तोड़ने का काम किया गया है।।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।जिसके द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है उसी क्रम में गलगलिया चेक पोस्ट में चार ट्रकों के जीएसटी चालान की जांच की गई तो विसंगति पाई है।
जिसके बाद राज्य कर उपायुक्त के द्वारा भी जांच करवाया गया और गड़बड़ी उजागर हुई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि ये लोग पासिंग माफिया से लगातार संपर्क में थे ।श्री कुमार ने बताया कि मामले में चार ट्रकों को जब्त किया गया है साथ ही चार वाहन चालकों को भी गिरफ्तार किया गया है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।
वहीँ इस मामले में वाहन मालिक, चालक, ट्रांसपोर्टर समेत अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करते हुए चारों चालकों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस विशेष अनुसंधान दल में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष राकेश कुमार,वेद प्रकाश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे ।



























