अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया
बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की संरचना, ऐतिहासिक महत्व एवं विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया।इस दौरान पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार एवं आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने मंदिर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मंदिर के संरक्षण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की।निरीक्षण के मौके पर भाजपा नेता पिंटू यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक साह, राजीब चक्रवर्ती सहित मंदिर न्यास समिति के सदस्य प्रेम राय, भास्कर साहा, रंजन साहा, प्रणब चक्रवर्ती, पप्पू दास, गौरव राय एवं दयाल साहा उपस्थित रहे।
इस संबंध में पिंटू यादव ने कहा कि बहुत जल्द मंदिर एवं परिसर का कायाकल्प होगा तथा मंदिर का उत्थान के लिए पर्यटन विभाग के पदाधिकारी ने भी विस्तृत रूप से जानकारी ली और स्थल का निरीक्षण किया विभागीय पदाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द मंदिर को विकसित बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मंदिर के विकास से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।



























