चंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ बोर्ड द्वारा निर्धारित सत्र 2025-26 वार्षिक क्रियात्मक मेघा परीक्षा में कुल 120 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इस संदर्भ में रंगन आर्ट, क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के संस्थापक सह प्रिंसिपल कौशिक कर ने बताया कि चंडीगढ़ बोर्ड की प्रारंभिक, प्रारंभिक पूर्ण, चित्र व संगीत भूषण प्रथम व द्वितीय खण्ड,चित्र भूषण पूर्ण, चित्र विशारद आदि परीक्षाओं में छात्र- छात्राओं ने फाइन आर्ट, शास्त्रीय संगीत एवं वाद्य यंत्र तबला आदि अलग-अलग विषयों पर मेधा परीक्षायो में शामिल हुए।
इस 3 घंटे की परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिनियुक्त भागलपुर जिले से आए मुख्य परीक्षा नियंत्रक चंद्रमोहन वरिष्ठ आर्टिस्ट के देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने रंगन आर्ट व म्यूजिक कॉलेज की छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हुए तथा उनके उज्जवल भविष्य कामनाओं से प्रोत्साहित किए। चित्रकला एवं हस्तकला में स्वर्ण पदक प्राप्त कौशिक कर ने बताया कि भारतीय कला व संगीत विश्व की अन्यतम धरोहर में से है, जिसे अक्षुण्ण रखना हमारा परम कर्तव्य हैं।
ललित कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना निहित है। इसका शिक्षण इसकी पूर्ति करते हुए छात्र-छात्राओं में सामाजिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास संभव है। जबकि वीक्षक के रूप में संगीत शिक्षिका मिठू मजूमदार, एकलव्य कुमार, मिताली, सौगात ,सागर कुमार,शुभम कुमारी, तबला शिक्षक पंकज मजूमदार आदि की भूमिका सक्रिय रहा।



























