मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। मगर संवेदक गहरी नींद में सोई हुई हैं। त्रिमूर्ति इंजिकान्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सड़क की मरमती के साथ-साथ पक्की करण को लेकर मनिया के समीप बोर्ड भी लगाया गया हैं।
जिसका कार्य आरंभ की तिथि 20 – 11- 2025 हैं जबकि कार्य समाप्ति की तिथि 19 – 11 – 2026 हैं इसके उपरांत भी संवेदक अपना समय किसी तरह से पास कर रहा हैं जर्जर सड़क गड्ढे में तब्दील होने से रोजमर्रा करने वाले आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं जबकि हल्की बारिश होने से बीच सड़क पर गड्ढे में पानी भर जाने के कारण सड़क झील में तब्दील हो जाता हैं ।
इसके उपरांत भी लगे बोर्ड में संवेदक का फोन नंबर पर कई वार ग्रामीणों ने फोन किया फोन पर उन्होंने जवाब दिया कि जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा ऐसे लापरवाह संवेदक के कारण जर्जर सड़क में आए दिन घटना दुर्घटना होते रहते हैं पांच माह बीत जाने के बाद भी कार्य आरंभ नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं यह आक्रोश सड़क जाम में कभी भी तब्दील हो सकता हैं।



























