कटिहार:पूर्व मंत्री के परिजनों से मिले सांसद तारिक अनवर।बोले- उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री मंसूर आलम के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके घर पहुंचना लगातार जारी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को कटिहार सांसद तारीक अनवर अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत नेता के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सांसद तारिक अनवर ने कहा कि पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे कटिहार और बरारी क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा कि मंसूर आलम एक लोकप्रिय, सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए समर्पित नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आम लोगों की आवाज उठाई। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई आसान नहीं होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूरे इलाके में उनके निधन को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है। मौके पर कटिहार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास,शहनवाज खान, जहांगीर आलम, मंजूर मुखिया, तनवीर मुखिया, पूर्व प्रमुख मंजूर आलम,मोहम्मद हकीम, आलमगीर, मस्कूर आलम, तरंजूम दीवान,मूसा मास्टर सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!