किशनगंज/प्रतिनिधि
टाऊन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की के पिता ने बुधवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की 21 अप्रैल को अपने घर से दवा लाने खगड़ा बाजार निकली थी।
जो वापस नहीं लौटी।काफी खोजबीन की गई। खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिली।खोजबीन के क्रम में पता चला की नाबालिग लड़की को डेमार्केट में कोलकाता बिरयानी का एक स्टाफ अरशद जबरन अपने साथ ले गया है।
परिजनों को आशंका है की नाबालिग लड़की को एक युवाज के द्वारा जबरन भगा कर ले जाया गया होगा। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुट गई है।प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है।



























