किशनगंज/प्रतिनिधि
शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।शहर के चूड़ी पट्टी स्थित एक कॉम्प्लेक्स से 19 अप्रैल को गैस सिलेंडर की चोरी कर ली गई। इस वारदात में आरोपी ने कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सीधे भरे हुए गैस सिलेंडर को निशाना बनाया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित नुरुल रहमान ने चोरी की घटना की प्राथमिकी बुधवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है। वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।फुटेज में साफ देखा जा सकता है की दो युवक पहले से पूरी योजना बनाकर आए थे। वे सीधे सिलेंडर तक पहुंचे, उसे उठाया और कुछ ही मिनटों में मौके से फरार हो गए।
उनकी हरकतों से साफ लगता है कि उनका मकसद सिर्फ गैस सिलेंडर चोरी करना ही था। गैस सिलेंडर की चोरी घर के आंगन से हुई है। जिसके बाद मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।


























