घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,परिजनों में पसरा मातम

SHARE:

मनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा काली मंदिर के पास अवस्थित एक घर में मनसाही पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया है।शव की पहचान जीवच कुमार मंडल (21) पिताफागु मंडल के रुप हुई। बताया जाता है कि युवक घर का अकेला सदस्य था और माता-पिता के गुजरने के बाद वह अकेले उस घर में रह रहा था।

रविवार की दोपहर तक घर नहीं खुलने से आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ और तब कुछ लोग उनके घर के अंदर झाक कर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने घटना की जांच करते हुए शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर लोग जितने मुंह उतनी बातें कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई