मनिहारी -कटिहार मुख्य मार्ग पर बाईक की धक्के से एक राहगीर की मौत

SHARE:

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा

मनिहारी/कटिहार – मनिहारी मुख्य मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में फुलहारा निवासी बुजुर्ग रामदेव यादव उर्फ शुकरा यादव की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के अनुसार वह पैदल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। आगे की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई