कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
इंटरमीडिएट कला संकाय में बेटी के स्कूल सेकेंड टापर होने से एक माता पिता उत्साहित है।इस कामयाबी पर माता पिता व स्वजनों के द्वारा उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के बड़ीजान गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार बसाक की बेटी सोनाली बसाक ने इंटरमीडिएट कला संकाय में स्कूल सेकेंड टापर बनी है।वह हाईस्कूल बड़ीजान की छात्रा है।इसे लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफीर आलम प्रधानाध्यापक महफूज आलम, शिक्षक अजमल हुसैन,रामविलास,प्रेम कुमार बबलू इत्यादि ने बधाई दी है।


























