बहादुरगंज/किशनगंज
बहादुरगंज पुलिस ने एनएच 327 ई पर दारूल उलूम चौक के समीप चार पिकअप वाहन के साथ 16 मवेशी को जब्त किया है पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पिकअप वाहन में लोड कर ले जा रहे दुधारू गायों को धर – दबोचा एवं जप्त वाहन सहित कारोबार में संलिप्त करोबारी को थाने लाई । वहीँ जब्त दुधारू पशु में जर्सी नस्ल की 10 गाय सहित 6 बछड़ा को भी पुलिस थाने पर ले आयी है।
बताया गया कि सभी पशुओं को मुज्जफरपुर से सिलीगुड़ी किसी मवेशी खटाल में ले जाया जा रहा था जहां गुरुवार की अहले सुबह गश्त के दौरान पुलिस की नजर पड़ी। वहीँ पुलिस द्वारा चारों पिकअप की तलाशी में पशुओं को क्रूरतापूर्वक पिकअप में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कारवाई करते हुए पशुओं को जब्त किया है।
उधर वाहन के साथ चल रहे कारोबारी अपने पशुओं की जानमाल व सुरक्षा को लेकर थाना परिसर में दाना – पानी देने के साथ ही इसकी सेवा में लगे हुए हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मवेशियों को जप्त किया गया है। मामले में अधिनियम के तहत कारोबारी से दंडस्वरूप जुर्माने लगाने की कारवाई कर पशुओं को मुक्त किए जाने की बात कही गई है।



























