प्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के खुशहालपुर बंगाली टोला के समीप वार्ड संख्या 01 निवासी भगलू सिंह (56) बंगाली टोला निवासी अज्ञात वाहन की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गया। उक्त घटना को घटते देख स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने इलाज हेतु आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज कटिहार लेकर गया।
जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा।
घटना से मृतक का पत्नी तिलों देवी, पुत्र लक्ष्मण सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से घायल अंधेड़ का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



























