कटिहार – कटिहार रेल मंडल में पहली बार आयोजित “स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय मेमोरियल” अंतर विभागीय टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 इन दिनों रेलवे ग्राउंड में पूरे रंग में नजर आ रहा है। रात में फ्लडलाइट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबलों ने रेलकर्मियों और खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
इस संबंध में एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन कटिहार शाखा-1 के सचिव सह आयोजक सुमन मिश्रा ने बताया कि इस मैच में सभी खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। जिस दौरान शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में स्टोर बनाम मैकेनिकल और ऑपरेटिंग बनाम कमर्शियल विभाग के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
इस दौरान सीनियर डीसीएम सहित कई रेल अधिकारी भी मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। मौके पर स्व. दिग्विजयनाथ पांडेय के पुत्र और भतीजी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि आपसी एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है। रात में चल रहे इस क्रिकेट ट्राउनामनेट में पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहता है।



























