डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढने वाले वर्ग 3 से 8 के छात्र- छात्राओं की हुई वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का सभी संकुलों में केन्द्र बनाकर मूल्यांकन का कार्य संपन्न हो गया। 19 से 24 मार्च तक चलने वाले मूल्यांकन में 10499 छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर मूल्यांकन किया गया।
सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया में संकुल संचालक डा.राघवेन्द्र कुमार झा एवं समन्वयक समन्वयक सुमन कुमार की निगरानी में अरुण कुमार राय,किशोर कुमार झा,शिवानी कुमारी,आनंद कुमार,सोनम कुमारी,सुमित कुमार आनंद, संजीव सिन्हा आदि शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते देखे गये।
इस बाबत बीडीओ सह प्रभारी बीईओ शुभम प्रकाश ने बताया कि वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में 11217 छात्र शामिल हुए।वर्ग 1 एवं 2 के 716 बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई।जबकि शेष बच्चे लिखित परीक्षा में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य सभी संकूलों को केन्द्र बनाकर पूरा कर लिया गया है।




























