डीसीएम ने कटिहार स्टेशन का किया औचक निरीक्षण,यात्री सुविधाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पदस्थापित डीसीएम संगीता मीणा ने गुरुवार को कटिहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित वाणिज्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी 30 मार्च को रेल महाप्रबंधक द्वारा कटिहार–मालदा रेलखंड का निरीक्षण प्रस्तावित है।

इसी को लेकर डीसीएम श्रीमती मीना का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में डीसीएम संगीता मीणा ने कटिहार स्टेशन परिसर स्थित खानपान स्टॉल, वेटिंग हॉल, आरक्षण केंद्र, पार्सल कार्यालय एवं विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया।

उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था तथा खानपान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए वाणिज्य अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार, सीटीआई रवि कुमार सहित कई वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई