रामनवमी पर कटिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली भव्य शोभा यात्रा, राममय हुआ माहौल

SHARE:



संवाददाता: सतेंदु सुमन




कटिहार में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया है। शहर के एलडब्लूसी  मैदान से शुरू होकर ये शोभायात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए डीएस कालेज मैदान में सम्पन्न हुआ। शोभा यात्रा में प्रभु श्री राम के साथ-साथ कई वीर पुरुषों के मूर्ति के अलावा बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा लगातार किए जाने वाले सामाजिक कार्य रक्तदान को लेकर भी लोगों को जागरूक करने के लिए आकर्षक मॉडल बनाकर शोभा यात्रा में शामिल किया गया था।

शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए और पूरा नगर जय श्री राम के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।शोभा यात्रा में शामिल झांकी आकर्षण का केंद्र रही जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।वही शांति पूर्ण माहौल में शोभा यात्रा को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी शोभा यात्रा में शामिल हुए और जिले वासियों को उन्होंने रामनवमी की बधाई दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई