किशनगंज:अलग अलग मामलों में सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:


किशनगज/प्रतिनिधि


सदर थाना की पुलिस के द्वारा सोमवार की रात्रि स्पेशल ड्राइव चलाया गया। स्पेशल ड्राइव एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाया गया।जिसमें पुलिस ने अलग अलग मामलों में सात वारंटियों को गिरफ्तार किया।इनमें एक आरोपी बंगाल के चोपड़ा थाना का वारंटी था।

जिसे सदर थाना की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी थी।पकड़े गए आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया।

मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे जाने की प्रक्रिया जारी थी।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि एसपी के निर्देश पर स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में सात लोगों को पकड़ा गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई